जमशेदपुर/ Prerna Ojha जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की.

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की सभी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOPs) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीसीटीवी कैमरों की 24×7 कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का समय पर बैकअप और उसकी नियमित जांच अनिवार्य है.
उन्होंने दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉगबुक को पारदर्शी और अद्यतन रखने पर जोर दिया. साथ ही किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत प्रवेश को पूर्णतः वर्जित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट, रिपोर्टिंग प्रक्रिया की समयबद्ध समीक्षा तथा उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने पूरी प्रक्रिया को देखा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
