रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में भारी बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. डैम के मुख्य जलस्रोत नलकारी और घाघरा नदी से लगातार पानी आने के कारण डैम का जलस्तर 1327.7 आरएल से पार कर गया है. डैम की कुल जल जमाव क्षमता 1332 आरएल है.

विज्ञापन
भारी बारिश के बीच पहले चार फाटक खोले गए थे, लेकिन जलस्तर में निरंतर वृद्धि होने के कारण आज सुबह सभी आठ फाटक खोल दिए गए. वर्तमान में लगभग 8500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है.
फाटक खोले जाने से नलकारी नदी और दामोदर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है. इससे आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है.

विज्ञापन
