आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai गुरुवार को झारखंड निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके पैतृक गांव नेमारा में पहुंचकर झामुमो नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा के दौरान गुरु जी के जीवन संघर्ष, झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त की.

विज्ञापन
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा नेता रवींद्र बास्के, झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी, झारखंड आंदोलनकारी मनोहर कर्मकार, झामुमो आदित्यपुर नगर के सह सचिव अभि मुखी सहित कई कार्यकर्ता एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
