खूंटी: जिला के अड़की प्रखंड अंतर्गत उलीहातू ग्राम में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडेंट राजीव भट्ट के दिशा- निर्देश पर इस अभियान का नेतृत्व डी समवाय के प्रभारी निरीक्षक सहदेव दास ने किया.

विज्ञापन
कार्यक्रम में डी समवाय के जवानों के साथ स्थानीय स्कूल के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. अभियान के दौरान निरीक्षक सहदेव दास ने कहा कि अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025 राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुंचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है. यह हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का भव्य उत्सव है, जो तिरंगे की भावना से ओत-प्रोत है. उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आकांक्षाओं का जीवंत प्रतिनिधित्व है.

विज्ञापन
