खरसावां: अर्जुना स्टेडियम में सोमवार को खेले गए जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के पहले मुकाबले में माहिर एफसी सीनी ने सूरसिंह सामड की शानदार हैट्रिक और कुल चार गोल की बदौलत भेलाईडीह को 8-1 से करारी शिकस्त दी. सूरसिंह ने 5वें, 6ठें, 8वें और 19वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत शुरुआत दी.

माहिर एफसी के अन्य खिलाड़ियों में मुकेश गोप ने 14वें, पंकज गोप ने 22वें, आजाद हेंब्रम ने 37वें और रोहित डांगो ने 39वें मिनट में गोल किया. भेलाईडीह की ओर से एकमात्र गोल 63वें मिनट में राजू माझी ने किया. इस मैच का संचालन संतोष महतो, लीलचंद बारिक, समीर महतो और दीकु हेंब्रम ने किया.
दिन के दूसरे मैच में किलर मेन बुरुडीह ने जेएमबी कोचा को 5-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. महज 9 खिलाड़ियों के साथ उतरी बुरुडीह की टीम ने पहले गोल रोका और फिर 30वें मिनट में राजकुमार जामुदा और 35वें मिनट में राजू बानरा के गोल से 2-1 की बढ़त बना ली. इससे पूर्व कोचा के कृष्णा सामड ने 16वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी.
कोचा के रामप्रसाद सामड ने 37वें और 50वें मिनट में दो गोल कर टीम को बराबरी दिलाई. वहीं बबलू बानरा ने 42वें मिनट में गोल कर बुरुडीह को फिर बढ़त दिलाई. मैच के रोमांचक अंतिम चरण में राजकुमार ने 62वें और 68वें मिनट में दो और गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में रैफरी की भूमिका एनके सिंहदेव, बिरेन पॉल, सुखदेव गौड़ और लक्ष्मण सरदार ने निभाई.
29 जुलाई को खेले जाने वाले मैच
पहला मैच: अर्बन सिटी सीतारामपुर बनाम केएफसी खरसावां- समय: 2:00 बजे. दूसरा मैच: यूनाइटेड एफसी चांडिल बनाम रीडिंग एफसी खरसावां- समय: 4:00 बजे.

