चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ बाजार में लगे एक सौ केवी का ट्रांसफर्मर बुधवार दोपहर को बिजली कड़कने से खराब हो गया. ट्रांसफर्मर खराब हो जाने से सोनुआ बाजार, मेन रोड के दुकानदार के अलावा सोनुआ गांव के विद्युत उपभोक्ता परेशान है. सोनुआ मेन रोड में स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक व पोस्ट ऑफिस में कामकाज प्रभावित है.

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को बिजली कड़कने से सोनुआ में लगे एक सौ केवी का ट्रांसफर्मर खराब हो गया. विद्युत उपभोक्ताओं ने खराब ट्रांसफर्मर को जल्द बदलने की मांग की है.

विज्ञापन
