कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ागकोचा निवासी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्य मोहम्मद मुर्तेज ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कपाली नगर परिषद क्षेत्र के इस्लामनगर में हो रहे जलजमाव की समस्या को उठाया है.

विज्ञापन
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सरकारी नाले पर अवैध अतिक्रमण के कारण बारिश के दौरान पूरे इस्लामनगर मोहल्ले में चार फीट तक पानी भर जाता है. हाल की बारिश में कई वाहन जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. मुर्तेज ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमित नाले को तत्काल अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि इस्लामनगर के लोग सामान्य और सुरक्षित जीवन जी सकें. उन्होंने इसे जनता के हित में प्राथमिकता से सुलझाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
