आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अगुवाई वाला आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप दुर्गा पूजा पंडाल अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा. रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस पूजा महोत्सव का आयोजन प्रवीण सेवा संस्थान के बैनर तले होगा. इसके लिए सरायकेला निबंधन कार्यालय में संस्था की रजिस्ट्री भी कराई गई है.

बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया. संरक्षक के रूप में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को चुना गया. अध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकुर सिंह को दी गई है. उपाध्यक्ष इंद्रजीत पांडेय और सचिव विनायक सिंह बनाए गए हैं. वहीं, संयुक्त सचिव पंकज प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संयुक्त कोषाध्यक्ष रत्नेश प्रियदर्शनी बनाए गए हैं. आगे कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा. आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप में वर्ष 1973 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पहले यह पूजा जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले होता था. शुरुआत में पूजा छोटे स्तर पर होता था, लेकिन अब लोगों के सहयोग से यह भव्य रूप ले चुका है.

