चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ति योजना से संबंधित बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने की. इसमें चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, नगर परिषद प्रशासक राहुल यादव, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, डब्ल्यूआरडी, पीएचडी चक्रधरपुर सहित पेयजल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से भौतिक प्रगति की पूरी जानकारी ली. समीक्षा के बाद उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजना के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान और एनओसी से जुड़े सभी दस्तावेज अगले हफ्ते तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
