गम्हरिया: प्रखंड के रपचा गांव के रहने वाले गरीब परिवार के लखन महाली ने जेईई-मेन परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है. लखन का चयन आईआईटी दिल्ली में हुआ है. उसकी इस उपलब्धि पर यूको बैंक के हेड मैनेजर अनुज कुमार, बैंक स्टाफ और जनप्रतिनिधि जवाहर लाल महाली ने बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

लखन की प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रपचा से हुई थी. उसके पिता सनातन महाली ठेका मजदूरी कर परिवार का पालन- पोषण करते हैं. लखन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा है. सम्मान समारोह में यूको बैंक हेड मैनेजर अनुज कुमार ने कहा कि लखन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. भविष्य में भी बैंक हर कदम पर लखन के साथ रहेगा. वहीं लखन ने कहा कि आईआईटी दिल्ली में पढ़ने का अवसर मिला है. वह कुशल इंजीनियर बनकर राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहता है. जनप्रतिनिधि जवाहर लाल महाली ने कहा कि लखन की सफलता आदिवासी समाज और पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है.
बाईट
अनुज कुमार

