खरसावां: रविवार रात करीब 7 बजे खरसावां- आमदा मुख्य मार्ग पर बोड्डा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई. मृतकों में एक छोटा आमदा निवासी साहिल महतो भी शामिल हैं. उसके निधन से मॉडल स्कूल खरसावां के शिक्षक, विद्यार्थी और समस्त स्कूल परिवार शोकाकुल हैं.

बता दें कि साहिल महतो ने वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर स्कूल का नाम रोशन किया था. वे बाल संसद में सुरक्षा एवं न्याय मंत्री के रूप में सक्रिय रहे. वे मृदुभाषी, हंसमुख, सहयोगी और समयनिष्ठ विद्यार्थी थे. विद्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की. प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि दुर्घटना से हुई मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है. भगवान से प्रार्थना है कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले. इस मौके पर शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महंत, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास महतो, प्रियतम सिंह, चंदन कुमार महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, पुष्पा महतो समेत सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे.

