सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तर पर शिक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उपायुक्त ने विद्यालयों में नामांकन प्रतिशत बढ़ाने, छात्रों की सतत उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट की संख्या न्यूनतम करने और आधार सीडिंग की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने पठन-पाठन निर्देश दिए. उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक उपस्थिति की निगरानी और विद्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया.
विद्यालयों में पुस्तकालयों में उच्च गुणवत्ता की पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में पुस्तकालयों में उच्च गुणवत्ता की विषयवार, भाषा संबंधी और प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर और रुझान दोनों सशक्त हो सके.
शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह प्रणाली के विकास की दिशा में जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए लक्षित कार्ययोजना के अनुसार सतत प्रयास करने का निर्देश दिया.

