DESK ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई सरायकेला झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, लक्ष्मण टुडू, गणेश चौधरी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, विधायक सविता महतो की बेटी स्नेहा महतो, शिल्पी महतो, श्रुति महतो आदि दिल्ली पहुंचे और गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना.

विज्ञापन
उसके बाद दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक सविता महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत, संघर्ष के प्रतीक और महान जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें.

विज्ञापन
