गम्हरिया: संभव इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने रांची में आयोजित जगन्नाथ महोत्सव 2025 में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया. यह महोत्सव पर्यटन, कला संस्कृति,पर्यटन एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित किया गया था.

संस्थान की 9 वरिष्ठ छात्राओं – कुमारी राजश्री, श्रेया कंचन, अदिति माझी, वैष्णवी सृष्टिता सिंह, संचिता पात्रा, अंजलि कुमारी, एल आकांक्षा, तनुष्का बर्मन और आरती मुर्मू ने कथक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया. यह प्रस्तुति गुरु तरित सरकार के निर्देशन और रीता सरकार एवं तन्मय सरकार के मार्गदर्शन में हुई. कलाकारों ने पंडित बिरजू महाराज द्वारा रचित द्रुत एकताल में राग बृंदावनी सारंग पर आधारित कृष्ण भजन तथा बारिश की थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया. उनकी सुंदर भाव- भंगिमा, ताल और लयबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी. उपस्थित लोगों ने कलाकारों के प्रदर्शन की भरपूर सराहना की.

