सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र के गैरेज चौक में सोमवार को बंधन बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से शामिल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष सह प्रमुख व्यवसायी प्रदीप चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष सुमित चौधरी, सेवानिवृत शिक्षक विश्वनाथ पड़िहारी एवं उमा शंकर दुबे तथा बंधन बैंक के क्लस्टर हेड प्रांजल दत्ता के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और द्वीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया गया.

नए शाखा में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: प्रबंधक
शाखा प्रबंधक रतनादीप चौधरी ने बताया कि बैंक की पुरानी शाखा में जगह की कमी के साथ साथ ग्राहकों के लिए प्रयाप्त सुविधा नहीं थी, जिसके कारण नए शाखा का ओपनिंग किया गया है. इस शाखा में पर्याप्त जगह के साथ- साथ ग्राहकों के लिए लॉकर की सुविधा व गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. नए शाखा के उद्घाटन से ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी. मौके पर शाखा के श्रृति रंजन रथ, कृष्णा सोनवार, मकर महतो एवं प्रकाश कुमार के साथ कई ग्राहक मौजूद थे.

