आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है. गुरुवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने क्षेत्र के तटीय इलाकों का दौरा कर वहां रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की.

विज्ञापन
पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की मुकम्मल तैयारी है. नगर निगम प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. सभी शेल्टर होम एवं सामुदायिक भवनों को दुरुस्त कर दिया गया है. किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की गई है. जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहयोग किया जाएगा.

विज्ञापन
