जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के स्कूल ऑफ आईटी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट अकादमिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है. विश्वविद्यालय के बीसीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों टीसीएस और विप्रो में शानदार प्लेसमेंट प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है.

3.5 लाख के एनुअल पैकेज पर हुआ चयन
इनका चयन 3.5 लाख के एनुअल पैकेज पर हुआ है. इस वर्ष कुल 41 विद्यार्थियों का चयन इन दो प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है. यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सेल की अथक कोशिशों और विश्वविद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग का परिणाम है.
रजिस्ट्रार ने दी शुभकामनाएं.
इस अवसर पर रजिस्ट्रार नागेन्द्र कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है, बल्कि देश की शीर्ष कंपनियों की प्रतिस्पर्धी प्लेसमेंट प्रक्रिया में भी अपनी योग्यता सिद्ध की है.”
स्कूल ऑफ आईटी के डीन ने व्यक्त की प्रसन्नता.
स्कूल ऑफ आईटी के डीन डॉ. रंजन कुमार मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अभी कई और विद्यार्थियों की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही और अच्छे परिणाम सामने आएंगे.
चयनित विद्यार्थियों की सूची.
टीसीएस में चयनित विद्यार्थियों में राषि तिवारी, किम शर्मा, शिवानी, अनुप्रिया रानी, मो० फ़ज़ल, कुणाल सेन, कैफ़ ख़ान, मोनिका पोद्दार, मीर आलमगीर, सिमरन कुमारी, श्रेयशी महान्ती, हर्ष दुबे, सैफ़ ख़ान, हिमांशु पांडेय, जे हेमा, पूजा साहू, लतीफुल रहमान, विकास यादव, निशा महतो, तालिया इक़बाल और अन्य शामिल हैं. वहीं विप्रो में चयनित विद्यार्थियों में मो० राशिद हैदर, निशांत कुमार, चेतन नायक, ताहा नसीम, राहुल मंडल, श्रुति मिश्रा, रीमा पोद्दार और अन्य शामिल हैं.

