सोनुआ/ Jayant Pramanik अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में सोनुआ में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को समापन हुआ. मधुपुर के सीतानाथ महतो विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे इस महायज्ञ कार्यक्रम में शनिवार की शाम को भजन-संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ जो देर रात तक चला और रविवार को पांच कुंडो मे गायत्री महायज्ञ हुआ. जिसमे सभी उपस्थित बुजुर्गों एवं छात्र छात्राएं सहित सभी गायत्री परिजनों के सदबुद्धि का आशिर्वाद लिया गया.

मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के अनुयायियों ने भजन- कीर्तन किया, जिसमें काफी संख्या में गायत्री परिवार के स्थानीय अनुयायी शामिल हुए. कार्यक्रम में सीता नाथ महतो विद्यालय के संरक्षक सह प्राचार्य गोवर्धन महतो, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य सुशांत मुखर्जी, अनुज चक्रवर्ती, समीर कुमार, विजय बख्शी, दिनेश प्रधान, राकेश्वरी महतो, सुलोचना महतो, गौतम प्रधान, रंजन कुमार दास, संतोष महतो, सियाराम पंडित, परमेश्वर महतो, विनोद शर्मा , सरोज कुमार महतो आदि स्कूल शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं सहित सभी शामिल हुए.

