दुमका: पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने पिछले नौ वर्षों से फरार नक्सली राजकुमार भगत को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. राजकुमार की गिरफ्तारी एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में रामगढ़ थाना क्षेत्र से हुई है.

विज्ञापन
इसकी पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने की है. फरार नक्सली राजकुमार भगत 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन पोलिंग पार्टी पर हमला कर फरार हो गया था. श्री कुमार ने बताया कि राजकुमार भगत की गिरफ्तारी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुबड़ियाम गांव से की गई. उन्होंने कहा कि एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर राजकुमार भगत को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हो पाई.
विज्ञापन

