जमशेदपुर (Charanjeet Singh)
जमशेदपुर में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर अवैध निकासी के मामले बढ़ने लगे हैं. ताजा मामला मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र का है. जहां चेपापुल निवासी सुमैया बानो के खाते से ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर 95 हजार की अवैध निकासी कर ली गई.
इस संबंध में सुमैया ने आजादनगर थाने में लिखित शिकायत की है. सुमैया के अनुसार वह सुबह 8 बजे घर के ही पास एचडीएफसी एटीएम में रुपए निकालने गई थी. रुपए निकालने के बाद वह बाहर आई. बाहर दो लड़के और खड़े थे. उन्होंने कहा कि एटीएम ट्रांजेक्शन कंप्लीट नहीं हुआ है. कंप्लीट करने के लिए कार्ड डालकर फिर से पिन डाले. ऐसा करने के दौरान उन्होंने पिन देख लिया और एटीएम कार्ड भी बदल दिया, जिसकी जानकारी उन्हें नही हुई. थोड़ी देर बाद उनके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर कई बार में कुल 95 हजार की अवैध निकासी कर ली गई. जब उनके मोबाइल पर रुपए निकालने का मैसेज आया तब उन्हे जानकारी हुई.
विज्ञापन


