राजनगर (Pitambar Soy) थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. राजनगर विद्युत उपकेंद्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सहदेव महतो चौक के बगल स्थित एक पुराने तालाब की मेढ़ पर मात्र 2 फीट की ऊंचाई पर झूलती बिजली तार की चपेट में आकर दो बैलों की मौके पर मौत हो गई.घटना शाम करीब 5:00 बजे की है.
घटना के बाद मौके पर राजनगर थाना के पीछे उरांव टोला के रहने वाले बैल मालिक अजीत उरांव एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस एवं बिजली विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे. वहीं बैल मालिक अजित उरांव ने इस हादसे के लिए सीधे सीधे बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया और किसान अजित उरांव ने विभाग से अविलंब दो बैलों की मुआवजा की मांग की है.

पीड़ित अजीत उरांव ने कहा कि उन्हें लगभग एक लाख रुपए की क्षति हुई है. इसमें एक बैल जोत वाला था, जबकि दूसरा बछड़ा था.इधर विभाग के जेई ने दूरभाष पर पीड़ित किसान से बात की और मृत बैलों का एक फोटोग्राफ और आवेदन लिखकर देने की बात की और जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वाशन दिया. इधर स्थानीय ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताया और शीघ्र ठीक करने की मांग की. जानकारी के अनुसार सहदेव चौक के पास स्थित तालाब का मेढ़ झाड़ियों से भरा पड़ा है. यहां से थाना से एक एलटी तार गुजरा है. जो तालाब के मेढ़ पर मात्र घुटने भर के ऊपर से झूल रहा है। उसके ऊपर से 11000 का वाल्ट का तार भी गुजरा हुआ है. परंतु अपने नाक के नीचे झूलती बिजली तार को विभाग ने दुरुस्त नहीं किया है. जिसके कारण यह घटना घटी है. उस तालाब का मेढ़ झाड़ियों से भरा पड़ा है. जहां कभी भी कोई लघुशंका या पैखाने के लिए जाता तो निश्चित रूप से लोगों को बड़ी क्षति हो सकती थी.
बाइट
See also kharsawan-amda-op-watchman-farewell खरसावां: आमदा ओपी के सेवानिवृत्त चौकीदार को दी गई विदाई
अजीत उरांव (बैल मालिक)

विज्ञापन
