चाईबासा/ Nitish Thakur जिले के गोईलकेरा सीआरपीएफ D/193BN बटालियन ने गोईलकेरा प्रखंड के आराहासा पंचायत के लाजोरा गांव में शांति, प्रगति और जन- भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कंबल, मच्छरदानी, प्रेशर कुकर, छाता, बाल्टी, सिलाई मशीन, खाद्य- पदार्थ और पोशाक वितरित की गई.

साथ ही स्थानीय बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, खेल सामग्री और पोशाक का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में सीआरपीएफ कमांडेंट ओमजी शुक्ला, उप कमांडेंट अनिल तिग्गा, इंस्पेक्टर कुलदीप, इंस्पेक्टर संदीप कुमार पांडा, इंस्पेक्टर जितेंद्र कामती और बटालियन के जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता बिरेंदर कोड़ा, स्थानीय मुंडा, विद्यालय के शिक्षक और गोईलकेरा थाना के SI सुमन टुडू उपस्थित रहे.

सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है, बल्कि बच्चों में शिक्षा और खेल के प्रति उत्साह भी बढ़ रहा है. ग्रामीणों ने सीआरपीएफ टीम की पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं.

