चाईबासा: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के अंतर्गत जिला यक्ष्मा केंद्र, चाईबासा में पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सामाजिक संस्था Pranic Healing Food for Hungry द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर चाईबासा के 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके बीच छठी बार पोषाहार किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया.


जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम डॉ. आलोक रंजन महतो की अध्यक्षता में सभी चयनित मरीजों को पोषाहार किट प्रदान की गई. इस पहल का उद्देश्य उपचाररत टीबी मरीजों को नियमित पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य सुधार में सहयोग करना है.
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी भी दी गई. टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सामुदायिक सहभागिता और निक्षय मित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया.
मौके पर Pranic Healing Food for Hungry के अध्यक्ष शीतल मूंदड़ा, भीष्म नारायण प्रधान (SDPS), अगस्ति चंद्र प्रधान (STS), ओम प्रकाश ठाकुर (PPM) समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

