सोनुआ के झाडगांव निवासी युवक घनश्याम नायक चेन्नई से लापता हो गया है. घनश्याम नायक एक सप्ताह पहले गोईलकेरा के बिला गांव के एक युवक के साथ काम करने चेन्नई गया था.


विज्ञापन

वहां से रविवार की शाम से घनश्याम लापता हो गया है. ईधर इस मामले की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं मुखिया केदारनाथ नायक भी झाडगांव पहुंचे. दोनों से परिजनों से मिलकर आश्वासन दिया, कि वे प्रशासन के सहयोग से घनश्याम की खोजबीन करेंगे.

विज्ञापन
