सोनुआ/Jayant Pramanik: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखण्ड में सोमवार के दोपहर को आई आँधी-पानी के बाद तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. इससे विद्युत सब स्टेशन के फीडर लाईनों में आई खराबी से 20 घंटे से अधिक समय तक पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही.



विज्ञापन
विद्युतकर्मियों के प्रयास के बाद भी सोमवार रात तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई. मंगलवार को दोपहर के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन शाम तक बिजली की आँख-मिचौली जारी रही.





विज्ञापन
