सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड कार्यालय परिसर, थाना, अस्पताल, विभिन्न स्कूल- कॉलेज, संस्थान और पंचायत भवनों में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख नंदनी सोय ने ध्वजारोहण किया. थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय कुमार और पुलिस निरीक्षक महानंद सुरीन ने झंडोतोलन किया.

अपने संबोधन में प्रमुख ने कहा कि यह दिन हमें आज़ादी के लिए शहीद हुए वीरों के बलिदान की याद दिलाता है. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत देशभक्ति नृत्य, गीत और विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं की प्रस्तुति हुई. प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया. सालू नीलू स्कूल की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ की झांकियां निकाली गईं. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव, अंचलाधिकारी अनुज टेटे, जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, उप प्रमुख रचना महतो समेत अनेक गणमान्य लोग और विभागीय कर्मी उपस्थित रहे.

