चांडिल/ Afroz Mallik कपाली क्षेत्र में बरसात शुरू होते ही जल जमाव की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है. नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर गंदे पानी का जमाव हो गया है. इस स्थिति ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित कर दिया है.

सुबह स्कूल जाते समय छोटे-छोटे बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार अभिभावक मजबूर होकर बच्चों को गोद में उठाकर जल जमाव से पार कराते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात के दिनों में यही समस्या दोहराई जाती है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकलता.
अभिभावकों ने आशंका जताई है कि इस स्थिति में बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ रहा है. वहीं, क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और कपाली नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो जाएंगे.
स्थानीय निवासियों ने अपील की है कि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तुरंत कदम उठाए, ताकि कपाली क्षेत्र को जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
