इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: उपायुक्त आवास पर ध्वजारोहण के बाद सरायकेला में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिलेवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई.
एसपी आवास पर हुए ध्वजारोहण के साथ ही जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह का उत्सवी माहौल और व्यापक हुआ. विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी ध्वजारोहण तथा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.