सरायकेला/ Pramod Singh दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार को सीनी ओपी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सीनी ओपी क्षेत्र के महादेवपुर में अवैध महुआ शराब और देसी शराब के विरुद्ध छापामारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 किलो जावा महुआ से भरे ड्रम को मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है. अवैध शराब के धंधे पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
ओपी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके.

