सरायकेला: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जुलाई को भीषण वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी सरकारी, गैर- सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालय बंद रखने का निर्देश जारी किया गया. यह आदेश कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा.

विज्ञापन
IMD ने जिले को रेड जोन में रखा है, जहां अत्यधिक वर्षा से जनजीवन प्रभावित होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होने की संभावना है. प्रशासन ने एहतियातन और जनहित में यह निर्णय लिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

विज्ञापन
