सरायकेला (Bipin Varshney) जिले में सड़क हादसों की बाढ़ आ गयी है. एक तरफ पुलिस- प्रशासन सड़क सुरक्षा के नाम पर अभियान चला रही है, दूसरी तरफ़ सड़कों पर सरपट बेतरतीब दौड़ते वाहन जानलेवा बनते जा रहे हैं. न रफ्तार पर लगाम, न पुलिस की परवाह.


विज्ञापन
मंगलवार देर रात सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा अंडर ब्रिज के पास नशे की हालत में वाहन चालक ने टिप टेलर से सामने से आ रही एक्सयूवी में टक्कर मार दी. जिससे एक्सयूवी चालक घायल हो गया और एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना सरायकेला पुलिस और एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची कोलाबीरा टीओपी पुलिस द्वारा एंबुलेंस मंगाकर घायल को सदर अस्पताल भिजवाया एवं टिप टेलर के ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गए.

Exploring world
विज्ञापन
