कांड्रा (Bipin Varshney) मंगलवार की शाम डुमरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव की 29 वर्षीय महिला सुमित्रा सरदार ने अपने घर में फांसी लगा ली. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कांड्रा थाना को दी. जहां मौके पर पहुंच कांड्रा थाना पुलिस शव को फंदे से उतार अपने कब्जे में ले थाना ले आई.


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात- पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़ा के बाद सभी खाना खाकर सो गए. दूसरे दिन पति अपने दोस्त की शादी के सिलसिले में लड़की देखने गए थे. वही पत्नी झगड़े की शिकायत लेकर दिन में कांड्रा थाना पहुंची थी. वहीं शिकायत पर पुलिस सुमित्रा को लेकर उसके गांव रघुनाथपुर उसके घर गई, लेकिन पति घर पर नहीं मिला. पुलिस ने उसकी मां को समझाया और पति के आने पर थाना भेजने को कहा. इसी बीच देर शाम पत्नी अपने घर पर रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली. वहीं पुलिस अग्रिम करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया.

