बोकारो: नावाडीह थाना क्षेत्र के बासीगढ़ा टोला में एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. गोली कुलदीप महतो की गर्दन के नीचे से छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया.


विज्ञापन
घायल कुलदीप के अनुसार, वह बाइक से पेट्रोल लेने नावाडीह पेट्रोल पंप जा रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप एक पुलिया के पास खड़े कारू नामक युवक ने कथित रूप से उन पर गोली चला दी.
कुलदीप ने आरोप लगाया कि कारू का उनके घर आना-जाना था और वह हथियार लेकर घूमता था. हालांकि गोली चलाने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. आरोपी को लेकर घायल द्वारा किए गए अन्य दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. घटना के पीछे आपसी विवाद था या कोई अन्य कारण, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.

विज्ञापन
