पाकुड़: एसडीपीओ डीएन आजाद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई. एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत दंडाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पाकुड़ की प्रतिनियुक्ति की गई. विशेष टीम ने त्वरित और प्रोफेशनल कार्रवाई करते हुए हाजीबुल शेख, निवासी काकड़बोना, थाना पाकुड़ (मु०) को अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति के पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर, 6740 रुपये नगद और एक विवो मोबाइल फोन जब्त किया गया. जब्ती की कार्रवाई दंडाधिकारी के समक्ष विधिवत की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीबुल शेख पूर्व में भी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर नजर बनाए हुए है. एसडीपीओ ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
