जमशेदपुर। मखदुमपुर स्थित बड़ी मस्जिद कमेटी के सदर की जिम्मेदारी मोहम्मद अख्तर (48), पिता मोहम्मद फखरुद्दीन को सौंपी गई है। उनके सदर चुने जाने के बाद मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


मोहम्मद अख्तर को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बस्तीवासियों ने मस्जिद कमेटी के लिए करीब तीन लाख रुपये से अधिक की राशि भी एकत्र की। स्थानीय लोगों ने कहा कि कमेटी के नए नेतृत्व से मस्जिद से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मखदुमपुर बड़ी मस्जिद कमेटी धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लोगों को उम्मीद है कि मोहम्मद अख्तर के नेतृत्व में कमेटी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाएगी। साथ ही मस्जिद की व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रियता से काम किया जाएगा।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उनका कहना है कि समाज में एकजुटता बनाए रखने में मस्जिद कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
वहीं, सदर की जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद अख्तर ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर मस्जिद और समाज के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
मोहम्मद अख्तर के सदर बनने पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

