चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21, अलबेला गार्डन की सड़क बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गई है. इस रास्ते से रोज सरकारी स्कूल के बच्चों को होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके फिसलने, चोटिल होने और बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है.



विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या की कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों का आरोप है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. इस स्थिति ने नगर परिषद क्षेत्र की बदहाली और लापरवाही को उजागर कर दिया है. लोग प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.





विज्ञापन
