चांडिल/ Afroj Mallick

सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली स्थित तमुलिया शिव मंदिर परिसर में आगामी 22 और 23 जनवरी 2026 को दो दिवसीय अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
अखंड कीर्तन की शुरुआत 22 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी. इसके पश्चात लगातार अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव की आराधना करेंगे.
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सद्भाव, धार्मिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है.
समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों और धर्मप्रेमी लोगों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है. आयोजन को सफल बनाने में गोलू, कुनाल, अभिषेक, राजेश साह, राहुल, सिपीत, मोनू, बिक्की, ओम सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7903677441 एवं 7667492031 पर संपर्क किया जा सकता है.

