कांड्रा/ Bipin Varshney बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाताधारी मोनिका ओरांव फरवरी 2025 से अब तक अपना खाता सक्रिय करवाने के लिए लगातार चक्कर लगा रही हैं. पहले यह खाता बैंक ऑफ इंडिया खरसावां शाखा में था, जिसे शादी के बाद फरवरी में कांड्रा शाखा में ट्रान्सफर करवाया गया था. लेकिन ट्रांसफर के बाद से ही बैंक स्टाफ केवल “दो दिन में चालू हो जाएगा” कहकर महीनों से टालते रहे.

इस बीच पुराने मैनेजर का ट्रांसफर हो गया. नए मैनेजर ने खाताधारी की शिकायत सुनते ही अधीनस्थ कर्मचारी को खाता तुरंत सक्रिय करने का निर्देश दिया. कर्मचारी ने खाताधारी से फिर से सभी फॉर्म भरवाए, लेन- देन शुरू करने के लिए 200 रुपये भी खाते में जमा करवाए और दो दिन में खाता चालू होने का वादा किया. लेकिन तीसरे दिन आने पर फिर से “कल आइए” कहकर वापस भेज दिया गया.
लगातार आश्वासन और परेशानियों से हताश खाताधारी मोनिका ने अंततः अपना खाता बंद करने का आवेदन जमा कर दिया. लगातार देरी, मनमानी और बार- बार टालने की इस प्रक्रिया के बाद लोगों में सवाल उठ रहा है कि आखिर बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफों द्वारा झारखंडियों के साथ इस तरह का व्यवहार, साथ ही इस तरह की मनमानी और परेशानियां कब तक जारी रहेंगी ?
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
