सरायकेला: उभरते पत्रकार नविन प्रधान को उच्च शिक्षा और समाज में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए एमबीआर फाउंडेशन तथा एम एंड ए यूनिवर्सिटी दिल्ली- फरीदाबाद ने डॉक्टरेट की मानद डिग्री प्रदान की है. यह सम्मान बीते 13 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित लाइव समारोह में प्रदान किया गया.

उल्लेखनीय है कि एम एंड ए यूनिवर्सिटी द्वारा यह अवार्ड उच्च शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है. नविन प्रधान ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई दिल्ली के आईआईएमएम कॉलेज से पूरी की है और आगे की पढ़ाई यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से की है. वे कई राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं और संचार सिद्धांत, मीडिया अनुसंधान विधियों, संचार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक प्रभाव, पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और डिजिटल मीडिया जैसे विषयों पर शोध करते रहे हैं.
कोविड-19 महामारी के दौरान जब लोग एक- दूसरे से मिलने से भी कतराते थे, तब नविन प्रधान ने फील्ड में रहकर रिपोर्टिंग के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की और कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित कीं जिनकी व्यापक सराहना हुई.

