जामताड़ा/ Manish Baranwal प्रेस क्लब जामताड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को प्रेस क्लब जामताड़ा के गठन और कार्यवाहक कार्यकारिणी समिति की जानकारी दी. पत्रकारों ने शहर में बैठक और कार्यालय के लिए एक स्थायी भवन आवंटित करने की मांग रखी.



प्रतिनिधिमंडल द्वारा अनुमंडल वाचनालय सह पुस्तकालय को पुनः चालू कराने और पत्रकारों के लिए ग्रुप बीमा की व्यवस्था करने की भी मांग की गई. इस पर उपायुक्त रवि आनंद ने प्रेस क्लब जामताड़ा के गठन पर बधाई देते हुए पत्रकारों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित में कार्य करने का सुझाव दिया.
उपायुक्त ने जल्द ही प्रेस क्लब जामताड़ा के लिए भवन आवंटित करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार से भी मुलाकात कर कार्यवाहक कार्यकारिणी समिति के संबंध में जानकारी साझा की.
इस अवसर पर कौशल सिंह, उमेश कुमार, दीपक सिंह, रघुवंश सहाय, उदय शंकर सिंह, संजय तिवारी, मनीष बरणवाल, अंतिम चौधरी, निमाई मंडल, विष्णु देव, रूपक शर्मा, पंकज मिश्रा, अरविंद ओझा, प्रभाकर तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




