जमशेदपुर: जिला प्रशासन की ओर से जनवरी 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन प्रस्तावित है. आगामी 09, 10 और 11 जनवरी को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में होने वाले इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव की तैयारी को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.



बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुस्तक प्रदर्शन, अतिथि समन्वय और अन्य व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयसीमा में तैयारी पूरी करें और विभिन्न समितियों का गठन कर सक्रिय समन्वय स्थापित करें.
उपायुक्त ने कहा कि यह साहित्य उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करेगा. उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक साहित्यप्रेमी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उत्सव का लाभ सिर्फ शहर तक सीमित न रहकर पूरे जिले में पहुंच सके.
उन्होंने यह भी कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों और पाठकों के बीच संवाद का मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने का अवसर भी देगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




