जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो पूजा पांडे नामक विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि पूजा पांडे शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पिछले कुछ महीनों से अभिषेक अपने घर छोड़कर महिला के साथ टीचर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था.
इधर, मृतक के परिजनों ने महिला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि महिला के दबाव और झगड़ों से परेशान होकर अभिषेक ने आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
