जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के होटल सन इंटरनेशनल के कमरे से चतरा के बड़े कारोबारी सह संवेदक सुबोध सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के बड़े अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. जमशेदपुर एसएसपी से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि पता करके बताते हैं.

विज्ञापन
उधर आनन- फानन में मृत व्यवसायी के शव को टीएमएच में रखे जाने की सूचना मिली. हालांकि परिजनों को सूचना मिलते ही वे जमशेदपुर के लिए निकल पड़े हैं. उधर सुबोध सिंह की मौत की सूचना मिलते ही चतरा जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सुबोध सिंह चतरा शहर के बाइपास रोड नगवां मोहल्ला के रहने वाले थे. वे मूल रूप से हंटरगंज प्रखंड के ढौलिया के निवासी थे.


विज्ञापन
