जमशेदपुर (Afroj Mallick): शहर के बिरसानगर जोन नंबर 11 में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है. टाटा मोटर्स के वेंडर ए.के. सिंह के कार्यालय में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर धावा बोल दिया और करीब 10 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

घटना के दौरान अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और कैश लूटकर मौके से निकल गए। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पूर्णिमा साहू कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित वेंडर ए.के. सिंह से पूरी घटना का विवरण लिया और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई.
विधायक ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि— “यह जिला पुलिस प्रशासन की नाकामी का परिणाम है. अपराधी खुलेआम दिनदहाड़े लूट कर रहे हैं, जबकि पुलिस हेलमेट चेकिंग में लगी है. आम जनता त्रस्त है और चोर-लुटेरे मस्त.”
पुलिस प्रशासन पर सवाल
विधायक ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस आम जनता की सुरक्षा पर ध्यान देती, तो इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया.
क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने की मांग
विधायक साहू ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सख्त सुरक्षा प्रबंध होने पर ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
