जमशेदपुर: विधानसभा उपचुनाव के छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. इस राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त में कमी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन वे अब भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबूलाल सोरेन से 6217 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.

विज्ञापन
पांचवें राउंड तक जहां बढ़त 7104 वोट थी, वहीं छठे राउंड के बाद यह घटकर 6217 पर आ गई है. इससे मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है, हालांकि झामुमो उम्मीदवार अब भी सुरक्षित अंतर बनाए हुए हैं.
भाजपा प्रत्याशी की वोट संख्या में वृद्धि के कारण अंतर कम हुआ है, लेकिन आगे के राउंड से ही यह स्पष्ट होगा कि कौन-सी पार्टी चुनावी रुझानों को अपने पक्ष में मोड़ पाएगी. मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और सभी दलों की नजरें आगामी राउंड के परिणामों पर टिकी हैं.

विज्ञापन
