गम्हरिया: थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया में एक घर में प्रेशर कूकर फटने से अफरा-तफरी मच गई. घटना अर्जुन मंडल के आवास की है, जहां सुबह खाना बनाने के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि कूकर के परखच्चे उड़ गए और घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
घटना के समय रसोईघर में मौजूद पार्वती मंडल, उनकी पुत्रवधु भवानी मंडल और छह माह का आयन मंडल इसकी चपेट में आकर घायल हो गए.
धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका काफी तेज था, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचा दिए जाने से स्थिति नियंत्रण में रही.

विज्ञापन
