गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत टायो कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार घायल होकर बेहोश हो गया. राहगीरों ने बाइक सवार और बाइक को बीच सड़क से हटाकर साइड किया और इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी. राहगीरों में से एक ने घायल की पहचान झुरकुली निवासी आलोक मंडल के रूप में की और इसकी सूचना उसके परिवारजनों को दी.

विज्ञापन
सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस और परिवारजन पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायल को अपने पीसीआर वाहन से ही इलाज के लिए अस्पताल ले गए. वहीं राहगीरों के अनुसार दोनों वाहन की गति काफी तेज थी एवं बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराते हुए गिर गया. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर चलते बना.

विज्ञापन
