सरायकेला/ Rasbihari Mandal शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि रामदास बाबू मृदु भाषी नेता थे. उनके साथ बिताया गया समय याद आ रहा है. दु:ख के इस घड़ी में परिवार को संबल मिले और मृत आत्मा को शांति मिले ऐसी कामना करते हैं.

विज्ञापन
मालूम हो कि चंपई सोरेन और रामदास सोरेन एक ही दल के नेता हुआ करते थे. झारखंड आंदोलन में दोनों नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी. मंत्रिमंडल में दोनों नेता साथ रहे. हालांकि, अब चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं, मगर रामदास सोरेन के साथ बीते लम्हो को उन्होंने याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

विज्ञापन
