चाईबासा:जयंत गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा गांव स्थित बुरुसाई टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को बुधवार सुबह हुई, जब पूरे टोले की बिजली गुल मिली.


विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद बुरुसाई टोला में अंधेरा छा गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल सहित रोजमर्रा के कई कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं विद्युत विभाग को देते हुए मामले की जांच कराने और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से विशेषकर रात के समय काफी परेशानी हो रही है.
रिपोर्ट: जयंत प्रामाणिक

विज्ञापन
