चाईबासा: जिले के आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकेंदुदा पंचायत अंतर्गत सैयदा गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय तक सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद आखिरकार खुद सड़क की मरम्मती करने का निर्णय लिया.

शनिवार को लगभग 50 ग्रामीणों में पुरुष, महिलाएं और स्कूल- कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने गेंता- कुदाली के सहारे गांव से डूमिरता मुख्य सड़क तक का एक किलोमीटर मार्ग श्रमदान के जरिए सुधार किया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मती से बच्चों को सुरक्षित ढंग से स्कूल और कॉलेज जाने में सुविधा होगी और गांव की बेटियों को अपने बच्चों को खटिया में जन्म देने की परेशानी से राहत मिलेगी.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय तक उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे थे, जिसके कारण मजबूरी में स्वयं सड़क सुधार कार्य करना पड़ा. इस कार्य में ग्राम मुंडा विष्णु सिंह और ग्राम प्रधान सिबलन कंडुलना की पहल प्रमुख रही.
जानकारी के अनुसार, सैयदा से डूमिरता मुख्य सड़क की कुल दूरी लगभग पांच किलोमीटर है, जिसमें अभी शेष चार किलोमीटर की मरम्मती का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा. श्रमदान में गांव के गंझु टोला, गाढ़ा टोला, माझे टोला और पाहन टोला के ग्रामीणों ने सहयोग किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
